फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bulldozer fired at the house of District Panchayat member, action taken amidst heavy force

कौशांबी : जिला पंचायत सदस्य के मकान पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स के बीच हुई कार्रवाई

Fri, 18 Aug 2023 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

नेवादा ब्लाक के जैतपुर पूरेहजारी गांव निवासी शायमा देवी वार्ड नंबर 26 से जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके पति जितेंद्र कुमार भी पिछले कार्यकाल में सदस्य रह चुके हैं। आरोप है कि कुछ वर्ष पहले जितेंद्र कुमार ने ग्राम सभा की नवीन परती भूमि पर अवैध मकान का निर्माण किया है।

विज्ञापन
Bulldozer fired at the house of District Panchayat member, action taken amidst heavy force
जिला पंचायत सदस्य का मकान ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चायल तहसील इलाके के जैपुरपुर पूरेहजारी गांव के ग्राम सभा की नवीन परती भूमि पर जिला पंचायत सदस्य के अवैध बनाए गए मकान को प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर ध्वस्त करवा दिया। इस दौरान मौके पर पीएसी के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। तहसील प्रशासन ने बुधवार देर शाम नोटिस चस्पा कर घर खाली करने का पहले ही निर्देश दिया था। शुक्रवार दोपहर चायल एसडीएम दीपेंद्र यादव व सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली।

विज्ञापन


नेवादा ब्लाक के जैतपुर पूरेहजारी गांव निवासी शायमा देवी वार्ड नंबर 26 से जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके पति जितेंद्र कुमार भी पिछले कार्यकाल में सदस्य रह चुके हैं। आरोप है कि कुछ वर्ष पहले जितेंद्र कुमार ने ग्राम सभा की नवीन परती भूमि पर अवैध मकान का निर्माण किया है।
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण होने पर तहसील प्रशासन ने छह मार्च 2020 को बेदखली कर 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति व 10 रुपये निष्पादन व्यय वसूली का नोटिस भी जितेंद्र को दिया था, लेकिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अतिक्रमण को नहीं हटाया, बल्कि उस पर अवैध पक्का मकान निर्माण करके दूसरी मंजिल बनवाने की जुगत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम दीपेंद्र यादव, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, तहसीलदार संतोष कुमार और राजस्व कर्मियों के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मौके पर पहुंच अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed