{"_id":"61b0d6859260087cdb5dd32d","slug":"bsp-nominated-santosh-tripathi-from-sirathu-kaushambi-news-ald322207939","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने संतोष त्रिपाठी को सिराथू से बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने संतोष त्रिपाठी को सिराथू से बनाया उम्मीदवार
विज्ञापन
BSP nominated Santosh Tripathi from Sirathu
- फोटो : KAUSHAMBI
क्षेत्र के सयांरा मैदान में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें मिर्जापुर व प्रयागराज के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. अशोक गौतम ने सिराथू सीट से संतोष त्रिपाठी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान गुंडे-माफिया सलाखों के पीछे दिखाई पड़ते थे।
मौजूदा समय में हालात इतने बदतर हो चुके हैं की बहू-बेटियां खुलेआम सड़कों पर नहीं निकल सकती हैं। कहा कि जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने वोट का सही इस्तेमाल कर भाजपा को सत्ता से बेदखल करे ।
पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने सभी के खातों में 15 लाख भेजने का वादा किया था, लेकिन किसी को फूटी कौड़ी नहीं मिली। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
खाद ,बीज के लिए काश्तकार परेशान हो रहे हैं। उपज तैयार करने के बाद सरकारी खरीद केंद्रों पर तौल नहीं हो रही है। जिसकी वजह से किसान सस्ते दाम पर अनाज व्यापारियों को बेचने के लिए विवश हो रहे हैं। पूर्व मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में बसपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष गौतम ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाराम पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, महेंद्र गौतम, राजू गौतम, मंझनपुर के निवर्तमान चेयरमैन महताब आलम समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।