{"_id":"5770297c4f1c1b691679a931","slug":"bsp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की सामाजिक भाई चारा सम्मेलन में जुटे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की सामाजिक भाई चारा सम्मेलन में जुटे दिग्गज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बसपा ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। रविवार को मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोराजू धवाड़ा बाग में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने सामाजिक भाई चारा सम्मेलन करके अपनी ताकत दिखाई। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने से बसपाइयों में उत्साह का माहौल रहा।
पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि सपा और भाजपा विकास के नाम पर केवल बयानबाजी कर रहे हैं। सपा सरकार में अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रह गई है। सपा शासन काल में पुलिस अफसर, दरोगा, सिपाही मारे जा रहे हैं। अपराधियों से सपा की सांठगांठ है।
मुख्तार अंसारी की पार्टी का कभी सपा में विलय किया जाता है तो कभी बाहर। सपा का कथित समाजवादी चेहरा बेनकाब हो चुका है। इंद्रजीत ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि अच्छे दिन का नारा देकर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा केवल नारेबाजी तक ही सीमित रह गई है। भाजपा समाज को जोड़ने के बजाए अलग करने का काम कर रही है। वहीं इलाहाबाद करछना के बसपा विधायक दीपक पटेल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज को तोड़ने का काम किया है। कहा कि बसपा राज में ही लोगों का सम्मान सुरक्षित है।
विज्ञापन
सभा में पूर्व सांसद आरके पटेल, विधायक पूजा पाल, करछना विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक कोरांव हीरामणि पटेल, विधायक चायल आसिफ जाफरी, आनंद मोहन पटेल आदि शामिल रहे।