{"_id":"575710684f1c1bee5a9c5497","slug":"bsp-acction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता में पार्टी ने पूर्व जिला प्रभारी को किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता में पार्टी ने पूर्व जिला प्रभारी को किया निष्कासित
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू विधानसभा सीट से सईदुर रब को प्रत्याशी बनाए जाने पर सोमवार को बसपाईयों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पार्टी ने अनुशासनहीनता में पूर्व बसपा जिला प्रभारी मुंसफ अली उस्मानी को पार्टी से निकाल दिया।
बसपा हाई कमान द्वारा विधान सभा सिराथू सीट पर बाहरी प्रत्याशी थोपे जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा हो गई है। सोमवार को पार्टी द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के दौरान जिस तरह से विरोध के स्वर सुनाई दिए हैं। वह संकेत पार्टी के लिए ठीक नहीं है।
बसपा हाईकमान ने पूर्व जिला प्रभारी मुंसफ अली उस्मानी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मुंसफ पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध का आरोप लगा है। हाईकमान की कार्रवाई से विरोधियों में हड़कंप मच गया है। सैनी कृषि मैदान में आयोजित सभा में सोमवार को सिराथू विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी सईदुर रब के नाम की घोषणा की गई। इस दौरान सभा में मौजूद तमाम लोगों ने पार्टी के इस निर्णय का विरोध जताते हुए हूटिंग की। सभा में पार्टी महासचिव इंद्रजीत सरोज भी मौजूद थे। मामले की शिकायत पार्टी हाईकमान से हुई तो मंगलवार को मुंसफ अली उस्मानी के निष्कासन का आदेश हो गया। मंडल कोआर्डिनेटर अशोक गौतम के मुताबिक विरोध के लिए मुंसफ अली उस्मानी को दोषी पाया गया है। जिसके तहत कार्रवाई की गई।