ऑनर किलिंग: भाइयों ने पकड़ रखा था पैर, मां पीठ पर हाथ पकड़ कर बैठी, पिता ने किया कुल्हाड़ी से वार
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का गांव के गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार रात किशोरी युवक से फोन पर बात कर रही थी। इस पर घरवालों ने आपा खो दिया। पूरे परिवार ने एक राय होकर किशोरी की हत्या की साजिश रची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली इलाके के एक गांव में किशोरी को उसके अपनों ने बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। सगे भाइयों ने उसका पैर पकड़ रखा था तो मां उसके दोनों हाथ पकड़कर पीठ पर बैठी थी। पिता ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से बेटी की गर्दन पर वार करता रहा।
मौत हो जाने के बाद घरवालों का गुस्सा उतरा और उन्होंने साजिश के तहत नाबालिग बेटे को कोतवाली भेजकर जुर्म कुबूल करने को कहा। पुलिस ने जांच किया तो सारी कहानी पलट गई। पुलिस ने किशोरी के मां-बाप व एक भाई को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या में शामिल एक भाई नाबालिग था, सो उसे किशोर न्यायालय लाया गया। कोर्ट ने उसे उसे बाल सुधार गृह भेजा है।
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का गांव के गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार रात किशोरी युवक से फोन पर बात कर रही थी। इस पर घरवालों ने आपा खो दिया। पूरे परिवार ने एक राय होकर किशोरी की हत्या की साजिश रची। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि जब किशोरी का 13 वर्षीय भाई कोतवाली पहुंचा व हत्या की बात कहीं तो वह भौचक रह गए।
हिरासत में लेकर हुई पूछताछ तो सच्चाई आई सामने
मौके की जांच के दौरान ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने किशोरी के पिता, मां व बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई जान पुलिस कमिर्यों की रूह कांप गई। आरोपियों ने बताया कि हत्या में सबकी अलग-अलग भूमिका थी। किशोरी के बड़े भाई घनश्याम व उसके छोटे नाबालिग भाई ने पैर पकड़ रखा था। किशोरी की मां नीता उसके पीठ पर बैठी थी और उसने बेटी के दोनों हाथ पकड़ रखे थे। जिससे वह किसी तरह का विरोध नहीं कर सके।
पिता मनराखन ने कल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किया। घटना रात करीब दो बजे हुई। इसके बाद सभी लोग शव ठिकाने लगाने का प्लान बनाते रहे। बाद में ग्रामीणों की जगहट होने पर उन्होंने अपने नाबालिग बेटे को कोतवाली जाकर हत्या करने की बात कुबूल करने को कहा। पुलिस ने किशोरी के दो मोबाइल फोन, उसके पिता का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।