फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Broke into the house of a married try to misconduct

घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार की कोशिश

Tue, 09 Jun 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Tue, 09 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती इलाके में रविवार शाम एक युवक ने पड़ोस की एक विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता के चिल्लाने पर आस-पास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता के  पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार शाम घर में अकेली थी। घर के अन्य परिजन पड़ोस में गए थे। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक बहाने से घर के भीतर घुसा और जबरदस्ती करने लगा। युवक की हरकत देख युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। परिजनाें और ग्रामीणों को आते देख आरोपी युवक कहीं भी शिकायत करने पर धमकियां देते हुए दीवार फांदकर भाग निकला। घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई। सुबह पीड़िता को कोतवाली लेकर पहुंचे पति ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed