फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bhavansh mehta trust

भवंस मेहता ट्रस्ट की छवि खराब करने के साजिश

Fri, 26 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 26 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
bhavansh mehta trust
कौशाम्बी
भवंस मेहता ट्रस्ट अचानक राजनीतिकों के निशाने पर आ गया है। भवंस मेहता महाविद्यालय को भवंस नेशनल विश्वविद्यालय का दर्जा केंद्र सरकार से मिल चुका है। 600 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिकों ने ट्रस्ट को निशाने पर ले लिया। जमीनी विवाद में ट्रस्ट को उलझाने की कोशिश की जा रही है। यह तब हो रहा है, जब इस मामले में प्रशासन ने अपने कदम खींच रखे हैं।
विज्ञापन


भवंस मेहता ट्रस्ट का भरवारी में अस्पताल, महाविद्यालय और विद्याश्रम खुला है। विद्याश्रम में सैनिकों के बच्चे पढ़ते हैं। यहां मेघालय व सिक्किम के छात्र छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। कई देशों में इस ट्रस्ट के स्कूल संचालित हैं। ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. रामनरेश त्रिपाठी ने कमान संभालते ही इसे विस्तार देना शुरू कर दिया है। डॉ. रामनरेश त्रिपाठी ने भवंस मेहता महाविद्यालय को साल भर पहले भवंस नेशनल विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया। विश्वविद्यालय का दर्जा मिलते ही जिले के लोग खुशी से उछल पडे़ थे। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रस्ताव हुआ है। प्रस्ताव स्वीकृत है। कालेज प्रशासन को बजट का इंतजार है।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही बजट आने वाला है। यह सब प्रक्रिया चल ही रही थी कि परसरा ग्राम प्रधान ने भवंस मेहता ट्रस्ट के प्रबंधक के खिलाफ कोखराज थाने में लोक संपत्ति क्षति निवारण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले में प्रबंधक डॉ. रामनरेश त्रिपाठी का कहना है कि सोची-समझी साजिश के तहत जमीनी विवाद में ट्रस्ट को उलझाने की कोशिश की जा रही है। ट्रस्ट के मामले का पटाक्षेप हो चुका है। इसके बाद भी प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधक का कहना है कि हाल ही में गलत तरीके से कालेज में बच्चों का एडमिशन कराने का प्रयास किया गया था। एडमिशन न होने पर शिक्षकों को धमकी दी गई थी। दबाव बनाने के लिए तथ्यों को छिपाकर रिपोर्ट लिखवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed