{"_id":"6920c296b2c79144a7059e08","slug":"bhakiyu-started-a-sit-in-protest-against-illegal-occupation-of-pond-land-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-132650-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध, भाकियू ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध, भाकियू ने शुरू किया धरना
Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर शाना गांव के मजरा रामनगर में तालाब की भूमि पर लोगों ने अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया लेकिन, प्रशासन की ओर से रोकने में सार्थक पहल नहीं हो सकी। ऐसे में नाराज भाकियू (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन ने मांग की है कि अवैध निर्माण ध्वस्त कर कब्जा हटाए जाने तक धरना जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि रामनगर स्थित तालाब में ग्रामीण अपने मवेशियों को नहलाते और पानी पिलाते हैं। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने तालाब की भूमि पर मिट्टी भरकर उसे पाट दिया और मकान का निर्माण शुरू कर दिया।
शिकायत के बाद तत्कालीन एसडीएम आकाश सिंह ने निर्माण कार्य रोक दिया था लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद फिर से काम तेजी से शुरू हो गया है। शुक्रवार को तहसील परिसर में अवैध कब्जे के ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए तालाब की भूमि से निर्माण ध्वस्त करने, कब्जा हटाने और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर धरना जारी रहेगा। मामले में एसडीएम अरुण कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम गठित कर जल्द रिपोर्ट मंगाई जाएगी और कब्जा हटाने के आदेश दिए जाएंगे। धरने में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाम हसन, नन्हे तिवारी, सोमनाथ मिश्रा, मंजू तिवारी, त्रिभुवन लाल, शनि चंद्र मिश्रा, दिल कुमार, पंचम लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।