फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bank maneger

पहले खुद का पेट पालो फिर जानवर पालना

Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पहले खुद का पेट पाल लो तब जानवर पालने की सोचना। यह किसी पटकथा का संवाद नहीं बल्कि बीओबी विजिया के प्रबंधक का जवाब है। डीएम से शिकायत करने के बाद आवेदक बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने यह कहते हुए उनका ऋण ही मंजूर करने से इनकार कर दिया। इससे आवेदक हैरान परेशान हैं।
विज्ञापन


विकास खंड कौशाम्बी के गढ़वा निवासी नथन, बांकेलाल, हिसामबाद निवासी केश कुमार, रेखा देवी आदि ने भैंस, सुअर और बकरी पालन करने के लिए सीपीपी अंतर्गत बीओबी विजिया में आवेदन कर रखा है। आवेदन के बाद से बैंक मैनेजर उन्हें लगातार दौड़ा रहा है। मामले की शिकायत आवेदकों ने पिछले दिनों डीएम अखंड प्रताप सिंह से की थी। बैंकर्स समिति की बैठक में डीएम ने बैंक मैनेजर विजिया को फटकार लगाया। चेतावनी दिया कि हर हाल में आवेदकों का ऋण मंजूर कर पशुपालन के कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन


डीएम से शिकायत करने के बाद आवेदक बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने उन्हें आड़े हाथों लिया। कहा कि डीएम के कह देने से बैंक ऋण नहीं दे देगा। ऋण उसी को दिया जाता है जिसके पास अदायगी के लिए कुछ होता है। आवेदकों की माने तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि पहले अपना पेट पाल लो तब मवेशी पालना। बैंक मैनेजर के व्यवहार से परेशान आवेदक मायूस होकर घर लौट गए। बहरहाल कुछ भी हो जब बैंकों में पशुपालन करने की मंशा पाल रखे लोगों से ऐसा व्यवहार होगा तो पशुपालन को कितना बढ़ावा मिल सकेगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में रोज तमाम उपभोक्ता आते रहते हैं। किससे क्या बात हुई है यह याद थोड़े ही रहता है। जिसका आवेदन बैंक के नजरिए से सही होगा उसे ऋण दिया जाएगा। वसूली तो बैंक को करानी पड़ती है।
अनिल कुमार, शाखा प्रबंधक बीओबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed