{"_id":"5e138ae68ebc3e8820438e15","slug":"ballast-sand-overloaded-19-vehicle-seized-kaushambi-news-ald264993813","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी-बालू से ओवरलोड 19 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी-बालू से ओवरलोड 19 वाहन सीज
विज्ञापन
Ballast-sand overloaded 19 vehicle seized
- फोटो : KAUSHAMBI
गिट्टी-बालू से ओवरलोड 19 वाहन सीज
मंझनपुर। ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन विभाग ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत 24 घंटे में 19 ट्रक/डंपर पकड़े गए। इन वाहनों पर गिट्टी/बालू लोड हैं। खान अधिकारी ने सभी वाहनों को सीज कर संबंधित थानों की पुलिस के सिपुर्द कर दिया। कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप मचा है।
जिले में इन दिनों करीब आधा दर्जन वैध-अवैध बालू घाट चल रहे हैं। इन घाटों से रोजाना तकरीबन पांच सौ से अधिक ट्रक/डंपर बालू का परिवहन किया जाता है। इसके अलावा लगभग इतने ही वाहन यमुनापार चित्रकूट, बांदा से गिट्टी लोडकर जिले की सड़कों से गुजरते हैं। इनमें से अधिकतर खुलेआम ओवरलोडिंग कर रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने खनन व परिवहन विभाग को अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दे रखा है। खान अधिकारी आरपी सिंह ने रविवार शाम से सोमवार सुबह दस बजे तक निरीक्षण किया। खान अधिकारी ने बालू मोरम के दस व गिट्टी से लदे करीब नौ समेत 19 ट्रक/डंपर पकड़ लिए। इन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज लोड था। खान अधिकारी ने पकड़े गए वाहनों को सीज कर मंझनपुर, करारी, सरायअकिल तथा सैनी कोतवाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया।