{"_id":"62aa23ecb6798633495d49d7","slug":"aunt-nephew-attacked-with-chapad-in-land-dispute-serious-kaushambi-news-ald3352348164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चाची-भतीजे पर चापड़ से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चाची-भतीजे पर चापड़ से हमला, गंभीर
विज्ञापन
कोतवाली के चंपहा बाजार में मंगलवार रात भूमि के विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक महिला पर चापड़ से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे महिला के भतीजे पर को भी आरोपियों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल होने पर हमलावर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जख्मी चाची-भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चंपहा बाजार में रहने वाली गिरजा देवी (50) का पड़ोसी रामधनी से जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है कि मंगलवार रात रामधनी अपने बेटे शिव कुमार व घनश्याम के साथ गिरजा देवी के यहां आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने गिरजा के गले पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में गिरजा खून से लथपथ होकर तड़पने लगीं।
शोरगुल पर गिरजा का भतीजा मिथलेश मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हमला किया गया। घटना में चाची-भतीजे को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गिरजा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष भवानी सिंह का कहना है हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।