Kaushambi : लिफ्ट मांगने के बाद कॉस्मेटिक कारोबारी का अपहरण का प्रयास, घायल कर नकदी छीनी
टेवा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले कारोबारी का शनिवार देर शाम अपहरण करने का प्रयास किया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। एसपी ने मामले के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विस्तार
टेवा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले कारोबारी का शनिवार देर शाम अपहरण करने का प्रयास किया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। एसपी ने मामले के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया है। एसपी सत्य नारायण प्रजापति ने बताया कि पश्चिम शरीरा के रहने वाले पीड़ित की टेवा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। वह रोज की तरह दुकान बंद करके अपने घर पश्चिम शरीरा जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद एक युवक ने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया और पीड़ित का अपहरण करने का प्रयास करने लगा। इनके पास करीब 25-30 हजार रुपये थे जिसे लूट लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.