{"_id":"61bb379c92c7782db131f089","slug":"attempt-of-rape-sisters-at-home-kaushambi-news-ald3227713131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : घर में घुसकर बहनों से दुराचार का प्रयास, पुलिस पर एफआईआर न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : घर में घुसकर बहनों से दुराचार का प्रयास, पुलिस पर एफआईआर न करने का आरोप
Thu, 16 Dec 2021 07:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:09 PM IST
सार
पिपरी कोतवाली के एक गांव में रहने वाली एमए की छात्रा अपनी दो बहनों के साथ मंगलवार को घर पर थी। उसके पिता रिस्तेदारी में गए हुए थे। रात में करीब 10 बजे छात्रा पढ़ाई कर रही थी, तभी पीछे की दीवार फांदकर उसके घर में पड़ोस के चार युवक आ गए।
विज्ञापन
harassment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपरी कोतवाली के एक गांव में चार पड़ोसी युवक एक घर में घुस कर छात्रा व उसकी बहनों के साथ दुराचार का प्रयास किए। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित बहनों ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के एक गांव में रहने वाली एमए की छात्रा अपनी दो बहनों के साथ मंगलवार को घर पर थी। उसके पिता रिस्तेदारी में गए हुए थे। रात में करीब 10 बजे छात्रा पढ़ाई कर रही थी, तभी पीछे की दीवार फांदकर उसके घर में पड़ोस के चार युवक आ गए। पहले तो युवकों ने उसके पिता को पूछा और खोजबीन की तो छात्रा ने बताया कि वह रिश्तेदारी गए हुए हैं। इसके बाद युवकों ने छात्रा और उसकी दो अन्य बहनों के साथ दुराचार करने की कोशिश की। इस पर छात्रा सहित उसकी बहनों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
शोकर सुनकर पास पड़ोस के लोग घर की ओर दौड़ पड़े। लोगों के आने पर पड़ोसी युवक छात्रा सहित बहनों को धमकाते हुए घर से भाग निकले। खबर पाकर रात में ही छात्रा के पिता घर आए और बुधवार को छात्रा के साथ पिपरी कोतवाली पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर, उसकी रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की। इस पर खफा छात्रा पिता के साथ बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन