फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   atm todkar 36 hazar udaye

एटीएम तोड़कर 36 हजार उड़ाए

Thu, 20 Dec 2018 12:25 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 20 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
atm todkar 36 hazar udaye
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
सरायअकिल (कौशाम्बी)। क्षेत्र के चित्तापुर गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़कर मंगलवार रात शातिरों ने 36 हजार रुपये पार कर दिए। घटना में एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। मामले में सहायक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चित्तापुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बूथ है। मंगलवार रात शटर तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने एटीएम तोड़कर करीब 36 हजार रुपये उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने जांच की। सहायक शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने एटीएम के डस्टबिन से रुपये उड़ाये हैं। डस्टबिन में ग्राहकों का वापसी का रुपया पड़ा रहता है। वहीं, पुलिस के मुताबिक घटना में बूथ के गार्ड की ही भूमिका संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज में जो चेहरा सामने आया है, वह धूमिल है। पर, देखने से लग रहा है कि गार्ड का ही है। गार्ड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सहायक शाखा प्रबंधक अमित तयाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed