फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ASP will monitor standards in construction

एएसपी करेंगे भवन निर्माण में मानक की निगरानी

Thu, 29 Jan 2015 11:33 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
ASP will monitor standards in construction
मंझनपुर/सिराथू। अपर पुलिस महानिदेशक (भवन एवं कल्याण) ने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आकर सैनी और मंझनपुर कोतवाली में बन रहे भवनों की हकीकत खंगाली। एएसपी को निर्माणाधीन भवनों के मानक की निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही बीट बुक, शिकायतों के निस्तारण आदि की भी जांच की। इस दौरान परेड की अनदेखी करने वाले दरोगा, सिपाहियों को दंडित करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


एडीजी (भवन एवं कल्याण) बृजराज मीना बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आए। सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में परेड का मुआयना किया। परेड में नहीं आने वाले पुलिस कर्मियों पर की गई कार्रवाई की जांच की। साथ ही परेड की अनदेखी करने वाले पुलिस कर्मियों को दंडित करने का निर्देश एएसपी को दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन में बने भवनों और चहारदीवारी की गुणवत्ता परखी। इसके बाद मंझनपुर और सैनी कोतवाली में निर्माणाधीन आरक्षी आवासों को देखा। बारीकी से भवन निर्माण की जांच के बाद उन्होंने संतुष्टि तो जाहिर की।
विज्ञापन


हालांकि एएसपी को इन भवनों के मानक की निगरानी लगातार करते रहने की हिदायत दी। वहीं मंझनपुर और सैनी कोतवाली में उन्होंने सिपाहियों की बीट पुस्तिका, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति के साथ शस्त्र आवेदन, पासपोर्ट आवेदन और समाधान रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को भी खंगाला। सिटीजन चार्टर के अनुपालन की हिदायत दी। एडीजी ने सबसे ज्यादा नाखुशी आपरेशन स्माइल की ढिलाई पर जताई। अभियान चलाकर लापता हुए लड़के-लड़कियों की तलाश किए जाने की हिदायत दी। कहा कि विभागीय अभियानों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक (भवन एवं कल्याण) बृजराज मीना ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को हाईटेक बनाए जाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रस्ताव तैयार कराकर पुलिस मुख्यालय भेजवाने का निर्देश भी दिया है। सैनी कोतवाली में निरीक्षण के दौरान बीट सिपाही मुन्नीलाल की बीट पुस्तिका देखते ही वह खुश हो गए। सिपाही ने पांच महत्वपूर्ण सूचनाएं पुस्तिका में दर्ज की थी। एडीजी ने उसे शाबाशी देते हुए उसके कार्य की सराहना भी की।


अपर पुलिस महानिदेशक ने अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह द्वारा तैयार कराई गई विशेष बीट पुस्तिका की भी सराहना की। कहा कि यह बुक पुलिस के लिए बेहद उपयुक्त साबित हो सकती है। इसे प्रदेश स्तर पर लागू कराने के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के लिए भेजा जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली के सिपाही रामचंद्र की बीट पुस्तिका भी वह अपने साथ लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed