Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Arrested: Second accused of gang rape of a girl arrested, used to keep a wrong eye on the girls.

Kaushambi : Arrested : बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बच्चियों पर रखता था गलत नजर

Fri, 15 Nov 2024 12:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 12:29 PM IST
सार

पइंसा इलाके के एक गांव में रविवार को बारात देखने गई सात वर्षीय बच्ची के साथ अफजलपुर वारी निवासी मोहित सोनकर व नीरज सोनकर उर्फ खुर्जा ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। गांव के बाहर महुए की बाग में खून से लथपथ बच्ची बेसुध हालत में मिली थी। आरोपी मोहित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Arrested: Second accused of gang rape of a girl arrested, used to keep a wrong eye on the girls.
crime - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पइंसा क्षेत्र की सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने का दूसरा आरोपी नीरज बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वर्ष 2020 में भी उसने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था।

विज्ञापन

पइंसा इलाके के एक गांव में रविवार को बारात देखने गई सात वर्षीय बच्ची के साथ अफजलपुर वारी निवासी मोहित सोनकर व नीरज सोनकर उर्फ खुर्जा ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। गांव के बाहर महुए की बाग में खून से लथपथ बच्ची बेसुध हालत में मिली थी। आरोपी मोहित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। फरार नीरज की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घटना के दूसरे आरोपी नीरज को भी रमसहाईपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, नीरज किशोरावस्था से ही खुराफात करने लगा था। उसके निशाने पर कम उम्र की बच्चियां रहती थीं। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। उसने आसानी से अपना जुर्म कुबूल कर लिया। घटना से पहले आरोपी ने शराब पी थी। दोस्त मोहित के साथ चना का साग तोड़ने गया था। रास्ते में बच्ची को देखकर अचानक मन खराब हुआ और दरिंदगी कर बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जमानत पर छूटा फिर भी नहीं सुधरा, राह चलते बहू-बेटियों पर कसता था फब्तियां

मंझनपुर। पइंसा क्षेत्र में सात वर्ष की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नीरज (21) हैवानियत करने का लती है। लोगों के मुताबिक वह वहशी की तरह वारदात को अंजाम देता है। छह अप्रैल 2020 को भी वह सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास में जेल गया। जमानत पर लौटा पर सुधरा नहीं। पहली वारदात के समय उसकी उम्र मात्र 17 वर्ष के आसपास ही थी। मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। ग्रामीणों ने बताया कि जमानत पर छूटकर आने के बाद भी वह अक्सर राह चलते बहू-बेटियों को फब्तियां कसता था। कई बार लोगों ने उसके परिजनों से शिकायत की। लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों की ढिलाई का नतीजा था कि उसने 10 नवंबर को फिर वारदात की।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के दोषी को सात वर्ष की सजा

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के 10 वर्ष पुराने मामले में बृहस्पतिवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी को 7 वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

सैनी इलाके में 16 जनवरी 2015 को एक 13 वर्षीय किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। इस दौरान कोरियाें (पुराना पुरवा) निवासी अर्जुन किशोरी को अगवा कर ले गए। रातभर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद सुबह उसे छोड़ दिया। बदहवास हालत में किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मुकदमा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार श्रीवास्तव की अदालत में चला। शासकीय अधिवक्ता शशांक खरे ने कुल सात गवाहों को न्यायालय में पेश किया। गवाहों के बयान सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद बृहस्पतिवार को अदालत ने फैसला सुना दिया। कोर्ट ने जुर्माने की धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed