फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Arogya Mela will be held at every primary health center from tomorrow

कल से हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा आरोग्य मेला

Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela will be held at every primary health center from tomorrow
मंझनपुर। कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण पाने के साथ ही शासन ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य से जनपद में 10 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को सभी नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी आला अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केसी राय ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए जनवरी 2022 से सीएम आरोग्य मेला स्थगित कर दिया गया था। जिसे 10 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। शासन से मिले निर्देशानुसार मेले में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। मेला परिसर में प्रवेश करने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इसके पश्चात मास्क एवं सैनिटाइजर की अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। नोडल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि एक ही स्थान पर स्वास्थ्य से जुड़ी प्रत्येक सुविधा, जांच आदि के उद्देश्य से समस्त पीएचसी पर हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गए हैं । उन्होंने जनमानस से अपील की है कि अपने क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed