फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Akash in high school and topper in Sakshi district in Inter

हाईस्कूल में आकाश व इंटर में साक्षी जिले में अव्वल

Sun, 19 Jun 2022 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Akash in high school and topper in Sakshi district in Inter
उदय श्याम इंटर कालेज की टापर छात्रा साक्षी दिवाकर - फोटो : KAUSHAMBI
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार शाम हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के आकाश दीप ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उदय श्याम इंटर कॉलेज सिराथू की साक्षी दिवाकर 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहीं। मेधावियों के शिक्षण संस्थान एवं घर-परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं माता-पिता ने मिठाई खिलाकर मेधावियों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बोर्ड ने पहले हाईस्कूल और फिर इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा की। हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के आकाश दीप सिंह 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहे। वहीं धनपत्ति देवी श्याम नारायण इंटर कॉलेज थुलगुला यश पांडेय ने 93.17 व धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार के आरएन पांडेय 93 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट में उदय श्याम इंटर कॉलेज सिराथू की साथी दिवाकर 89.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। जबकि, धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की दिव्या साहू ने 89.40 व इसी विद्यालय रितेश कुमार ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed