फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aftre prayer

प्रार्थना के बाद गूंजेगा मतदाता जागरूकता के संदेश

Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
aftre prayer
other
विस चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए नए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में स्वीप योजना के तहत कार्यक्रम चल रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक दिन प्रार्थना के बाद नए मतदाताओं को मतदान और उसके महत्व पर बारे में संदेश दिया जाएगा और इसकी सीडी बनवानी होगी। ऐसा न करने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


  विधान सभा चुनाव 2017 को लेकर निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। बूथों पर सभी सुविधाओं का इंतजाम कराने के साथ-साथ मतदाताओं में मतदान की जागरूकता लाई जा रही है। इस क्रम में स्वीप योजना के तहत जिले भर के स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा था, लेकिन इसमें अब और तेजी आ गई है। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रमों का जायजा लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने निर्वाचन निर्देशिका के मुताबिक प्रचार-प्रसार शिथिल पाए जाने पर मातहतों को फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर निर्देशों का पालन करने को कहा। बैठक में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि स्कूलों में प्रार्थना के बाद मतदाता जागरूकता का संदेश माध्यमिक स्कूलों में दिया जाए। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जन भर छात्रों की टीम कर रही प्रचार
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप योजना) का जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। डीआईओएस के निर्देशन में आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल के कला शिक्षक महेंद्र मिश्र के निर्देशन में दर्जनभर छात्रों की टीम स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम लगातार कर रही है।


विस चुनाव से पहले नए मतदाता बनाने के लिए जिले भर में अभियान चलाया गया था। अब उन्हें जागरूक करते हुए मतदान का महत्व समझाया जा रहा है। इससे मतदान का प्रतिशत सुधरेगा।
राकेश कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed