फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After killing the girl 's body and lit Drindgi

दरिंदगी और हत्या के बाद युवती का शव जलाया

Tue, 09 Jun 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Tue, 09 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। दरिंदों ने रविवार रात दिल दहलाने वाली घटना अंजाम देते हुए हैवानियत के बाद एक युवती को मारकर जंगल में उसकी लाश फूंक दी। सोमवार सुबह पश्चिमशरीरा के कटरी जंगल में युवती की अधजली लाश देख लोगों की रूह कांप गई। लगभग 20 साल की युवती के मुंह में कपड़े ठूंसे थे। इससे लोग दुराचार के बाद हत्या और पहचान मिटाने के लिए शव जलाए जाने की आशंका जता रहे हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने कहाकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस घटना की गंभीरता से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना का सच सामने आएगा। 
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कटरी गांव के समीप यमुना कछार में घना जंगल है। सोमवार सुबह लोग जंगल की ओर गए थे। वहीं उन्हें एक युवती की अधजली लाश दिखी। यह देख लोगों की रूह कांप गई। चीख-पुकार पर गांव के अन्य लोग भी जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जलने के कारण  सलवार और कमीज मृतका के शरीर पर पूरी तरह से चिपक गई थी। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया था। इससे लोग रविवार की रात उसके साथ दरिंदगी होने की आशंका जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि मनचले युवक कहीं से इस युवती को अगवा कर जंगल में ले आए होंगे।
विज्ञापन


 यहां उसके साथ मनमानी करने के बाद पोल खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव जलाने की कोशिश की। सनसनीखेज घटना की खबर लगते ही पश्चिमशरीरा, महेवाघाट थाने की पुलिस के साथ ही एसपी भी मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड टीम बुलाकर भी घटना की छानबीन कराई। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र  लगभग 20 साल है। फौरी तौर पर पुलिस भी घटना को हत्या और पहचान छिपाने की नीयत से शव जलाया जाना ही मान रही है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन चेहरा और जिस्म का ज्यादातर हिस्सा गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed