{"_id":"1c6534eb82ae5e0b5431146bf463606e","slug":"advocates-the-siege-of-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने एसडीएम का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने एसडीएम का किया घेराव
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। जमीन की दाखिल खारिज में देरी किए जाने से चायल तहसील के अधिवक्ताओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। तहसीलदार कार्यालय के अफसर और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए वकीलों ने एसडीएम का घेराव किया। प्रार्थनापत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की। अनदेखी पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत होकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। एसडीएम ने वकीलों को समय से कार्रवाई पूरी कराए जाने का भरोसा दिलाया है।
चायल तहसील के वकीलों ने जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद उसकी दाखिल खारिज प्रक्रिया में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम का घेराव भी किया। आरोप लगाया कि तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारियों की मनमानी से लोगों को दाखिल खारिज कराने के लिए कई-कई महीने तक भटकना पड़ता है।
आरोप है कि इस मनमानी की शिकायत कई बार अफसरों से की गई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वकीलों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की। मामले की जांच और कार्रवाई नहीं किए जाने पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने अधिवक्ताओं को लंबित मामले सप्ताह भर के भीतर निस्तारित कराए जाने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर धर्मराज सिंह, बांकेलाल, हूबलाल, योगेश कुमार, सगीर अहमद, राजकुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।