{"_id":"6260643dbb6b7c24b755d3d6","slug":"administration-strict-against-overloaded-vehicles-seizes-15-dumpers-kaushambi-news-ald33135078","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन सख्त, 15 डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन सख्त, 15 डंपर सीज
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने बालू लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ मंगलवार की देर रात अभियान चलाया। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर घाट पर छापा मार कर ओवरलोड बालू लदे 15 डंपर पकडे़ गए है। पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा एआरटीओ ने पिपरी कोतवाली इलाके में चेकिंग लगाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
एसडीएम चायल राजेश श्रीवास्तव ने बताया की सरायअकिल कोतवाली इलाके के तिल्हापुर बालू घाट पर बालू लदे ओवरलोड वाहनों के परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी।
शिकायत के आधार पर मंगलवार को खनन अधिकारी आरपी सिंह और संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बालू लदे 15 ओवरलोड वाहनों को कब्जे में लेकर सीज किया। एआरटीओ देर रात तक ओवरलोड वाहनों को चेक करते रहे। इस दौरान पिपरी कोतवाली इलाके में भी छह ट्रक व डंपर सीज किए गए।