फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Administration alert after all-out protest against 'Agneepath'

‘अग्निपथ’ के चौतरफा विरोध के बाद प्रशासन अलर्ट

Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Administration alert after all-out protest against 'Agneepath'
सैनी कोतवाली में अग्निपथ को लेकर बैठक करते एडीएम व एएसपी - फोटो : KAUSHAMBI
अग्निपथ को लेकर देश भर में हो रहे बवाल के बाद पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट हो गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों ने थानावार ग्रामीणों के साथ बैठकें कर अग्निपथ को लेकर भ्रमित नहीं होने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी हेमराज मीना ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर कहा कि अग्निपथ से आम जनता और देश का भला होगा। आला अफसरों ने जनमानस को अफवाहों से दूर रहने की हिदायत दी। कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

चेताया कि अग्निपथ को लेकर यदि किसी ने अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों व विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे। इसी तरह सैनी कोतवाली में एडीएम जयचंद पांडेय व एडिशनल एसपी समर बहादुर, तहसीलदार संतोष कुमार, ईओ अनिल कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने प्रधानों व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने कहा कि प्रधान अग्निपथ को लेकर अपने गांव के युवाओं को समझाएं कि वे भ्रम में ना पड़ें। आंदोलन के नाम सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर कानून को हाथ में न लें। बैठक में प्रशांत केसरी, पवन केसरवानी, ग्राम प्रधान हबीब आदि मौजूद रहे। कड़ा धाम कोतवाली में थानेदार चंद्रभूषण मौर्य ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। यहां बीडीओ कड़ा विजय शंकर त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल शर्मा, कमलेश निषाद, जगदीश यादव, मो. मुस्तफा, मो. हनीफ, करन यादव आदि मौजूद रहे।
अग्निपथ : किसी ने नकारा तो किसी ने फैसले को सराहा
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर पिछले कई वर्षों से सेना भर्ती के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे युवाओं में रोष है। वे चार साल के लिए अग्निवीर नहीं बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि इससे युवाओं का उत्साह और मनोबल टूटेगा। कुछ युवाओं ने पुरानी भर्ती प्रक्रिया को ही लागू करने की मांग की, जबकि कुछ ने सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन तमाम युवाओं को भी देश सेवा करने का मौका मिलेगा, जो सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं।
सरकार ने अग्निपथ योजना से सेवा के लिए जो चार साल का समय दिया है वह सही है। चार साल बाद जिनकी फिटनेस सही रहेगी, उन्हें आगे भी सेवा करने का मौका मिलेगा। इससे आने वाले समय में सेना में जाने की तैयारी कर रहे अन्य युवाओं को भी देश सेवा का मौका मिल सकेगा।
-वेद प्रकाश अग्रहरि
मैं चार साल के लिए नहीं बल्कि पूरा जीवन देश की रक्षा करना चाहता हूं। पिछले दो सालों से सेना की भर्ती निकलने का इंतजार करते हुए तैयारी में जुटा था। सरकार के फैसले से निराशा जरूर हुई है, लेकिन गर्व की बात यह भी है कि एक साथ इतने युवाओं को देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।
-अमित त्रिपाठी
पिछले तीन वर्ष से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। सरकार के फैसले से मुझे कोई परेशानी नहीं है। देश सेवा करने का अवसर मिले यह मेरा सौभाग्य है। मुझे गर्व होगा कि देश की सेवा में हूं। भर्ती निकलेगी तो जरूर जाऊंगा।

साहिल शुक्ला
संविदा पर सेना में चार साल के लिए भर्ती करना युवाओं का भविष्य बर्बाद करना है। सरकार ऐसा करके सेना का भी निजीकरण करना चाहती है। चार साल देश की सेवा करने के बाद जवान क्या करेंगे? सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए। संविदा के बजाय सरकार को खुली भर्ती करनी चाहिए।
-राहुल शाक्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed