फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Acid victim pregnant dies during treatment

तेजाब पीड़ित गर्भवती की इलाज के दौरान मौत

Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Acid victim pregnant dies during treatment
85 दिन तक चले संघर्ष के बाद आखिरकार तेजाब पीड़ित गर्भवती महिला बृहस्पतिवार को मौत से हार गई। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को उसके पति ने ही तेजाब पिला दिया था। इलाज के दौरान पीड़िता ने मायके में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव निवासी मान सिंह यादव की बेटी वंदना (20) की शादी साल भर पहले बदलिया बाग गांव में रहने वाले मान सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता के पिता मान सिंह के मुताबिक शादी के बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर ससुराली वंदना को परेशान करने लगे
विज्ञापन

। इसे लेकर कई मर्तबा बिरादरी की पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच वंदना गर्भवती हो गई। फिर भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। वंदना का पति मानसिंह अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था। आरोप है कि 30 जून को पति ने वंदना को तेजाब पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ससुरालियों ने मायके खबर दी। परिजन आननफानन वंदना के घर पहुंचे तो देखा की उसकी हालत काफी खराब है। परिजनों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया था।

सप्ताह भर पहले डॉक्टरों के जवाब देने पर परिजन वंदना को लेकर घर चले आए। बृहस्पतिवार को मायके में तेजाब पीड़ित गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रमाशंकर सरोज का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed