{"_id":"641766f2485cfc8a5d084117","slug":"accused-of-murder-on-sons-death-body-exhumed-kaushambi-news-c-3-1-82716-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेटे की मौत पर लगाया हत्या का आरोप, कब्र से निकलवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेटे की मौत पर लगाया हत्या का आरोप, कब्र से निकलवाया शव
Mon, 20 Mar 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के पेरई गांव में दो माह पहले संदिग्ध हालत में हुई ऑटो चालक की मौत मामले में मृतक की मां ने बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के मां की मांग और डीएम के निर्देश पर रविवार को उसका शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पेरई गांव निवासी तारा सिंह का बेटा शिवम (22) आटो चालक था। 14 जनवरी की रात शिवम की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। दो दिन बाद मां तारा देवी ने डीएम-एसपी को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायती पत्र में बताया कि आटो चालक शिवम को उसका साथी साथ लेकर गया था। इस बीच उसने शिवम को जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। रविवार को पुलिस टीम के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार चायल मोबीन अहमद ने कब्र खोदवाकर शव को कब्र निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।