{"_id":"69c43aea8a2ce898720c8b8f","slug":"accused-of-harvesting-paddy-crop-by-making-fake-documents-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-138655-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फर्जी दस्तावेज बनाकर धान की फसल कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फर्जी दस्तावेज बनाकर धान की फसल कटवाने का आरोप
Thu, 26 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
गुवारा तैयबपुर की एक महिला ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धान की फसल कटवाने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक हिना बेगम पत्नी मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि उसने अपने नाबालिग बेटे के नाम पर कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर धान की फसल बोई गई थी। आरोप है कि उसके देवर खुशनूद अहमद ने विनोद कुमार समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत फसल पर कब्जा करने की योजना बनाई।
पीड़िता का कहना है कि छह अक्तूबर 2025 को खेत पहुंचने पर आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की और धमकी दी। बाद में कथित रूप से राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी गहन नामा तैयार कर उसकी खड़ी फसल कटवाकर उठा ले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।