फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident on saini highway

सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, एक घायल

Sat, 24 Jun 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
accident on saini highway
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुकुल स्कूल के समीप सैनी हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। 100-डॉयल वाहन में जवान की तैनाती थी। सुबह ड्यूटी से छूटने के बाद वह मौसेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक सवार गार्ड व उसके मौसेरे भाई को चपेट में लिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होमगार्ड की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के बंगाली चक नवावां गांव का धर्मवीर (40) पुत्र महावीर होमगार्ड जवान था। इन दिनों उसकी तैनाती 100 डॉयल वाहन में थी। शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद मंझनपुर से मौसेरे भाई सत्यनारायण पुत्र सजीवन निवासी हाजीपुर पतौना गांव के साथ बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार सैनी गुरुकुल स्कूल के समीप पहुंचे। तभी इलाहाबाद की ओर से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस बुलाने के बाद पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले होमगार्ड जवान धर्मवीर की मौत हो चुकी थी। घायल सत्यनारायण को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होमगार्ड जवान की मौत से मां-बाप के साथ पत्नी तारावती और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed