फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near and rasulabad

हादसे में दो की मौत, पांच घायल

Mon, 30 Jul 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने रविवार दोपहर एक कार की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की नातिन घायल हो गई। पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य हादसों में एक युवक की मौत हो गई औरचार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के देवाना गांव की सावित्री पत्नी उमेश मंझनपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। रविवार दोपहर उसकी तीन साल की बेटी अंजलि अपनी नानी बेलिया देवी (60) के साथ अस्पताल में थी। नानी के साथ अंजलि समोसा खरीदने दुकान जा रही थी। जिला अस्पताल के सामने सड़क पार करते वक्त मंझनपुर से करारी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने घायल मासूम को रेफर कर वृद्धा का इलाज शुरू कर दिया। जहां कुछ देर बाद वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


वहीं पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के जाफरपुर गांव का राशिद (37) पुत्र मुजाहिद खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार रात किसी रिश्तेदार को देखने वह जिला अस्पताल जा रहा था। एदिलपुर के समीप सामने से आई बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर करारी निवासी इमरान और प्रदीप थे। हादसे में राशिद की मौके पर ही सांस थम गई। राहगीरों ने आननफानन घायल इमरान व प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। राशिद अपने पीछे पत्नी रुख्सार और बेटी नाजिया को छोड़ गया है।वहीं पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव का अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर पटेल रविवार दोपहर अपने साथी सचिन के साथ बाइक से सुलेमसराय जा रहा था । रसूलाबाद कोइलहा के समीप अचानक उसकी बाइक पलट गई। जिससे उसपर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed