{"_id":"58dea7614f1c1b174063dc2a","slug":"accident-in-kokhraj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में डूबने से बच्चे की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में डूबने से बच्चे की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drowned
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज क्षेत्र के महमदपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक दस वर्षीय बच्चा नदी में समा गया। दोपहर में वह मवेशियों को नदी में नहला रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया। शोर पर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अमृल लाल किसान है। शुक्रवार दोपहर उसका बेटा चंद्रशेखर उर्फ भग्गू मवेशी चराने के लिए गंगा कछार में गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर भग्गू मवेशियों को लेकर गंगा नदी तट पर पहुंचा। मवेशियों को नहलाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। बच्चे के शोर पर गांव के अन्य चरवाहे घटनास्थल की ओर दौडे़। जब गांव के लोग पहुंचते भग्गू नदी के गहरे पानी में समा चुका था। परिजनों के साथ घाट पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर बच्चे को खोजने के लिए नदी में कूदे। करीब दो घंटे के बाद शव नदी से बाहर निकाला। बेटे की लाश देख घर वाले रोने लगे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा। इस पर परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।