फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in hinauta

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Thu, 08 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
accident in hinauta
kaushambi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
महेवाघाट क्षेत्र के हिनौता चौराहे के समीप बुधवार दोपहर बेकाबू एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक बच्चे को टककर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं एक अन्य हादसे में चार लोग घायल हो गए। वहीं कादीपुर गांव के समीप बुधवार दोपहर एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिजली कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


हिनौता निवासी स्व. रामआसरे का बेटा नितेश (7) बुधवार दोपहर घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान वह पास स्थित चौराहे की तरफ पहुंच गया। वहां सड़क पार करते करते समय महेवाघाट से मंझनपुर की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास के मौके पर पहुंचे। लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं मंझनपुर से बुधवार दोपहर एक अप्पे सवारियां भरकर करारी जा रहा था। एदिलपुर गांव के समीप अचानक सामने एक मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार मुकीमपुर करारी निवासी रामलौटन उसके भाई गोविंद कुमार, कोखराज में रहने वाले चाचा मुकेश व चाची अनामिका आदि घायल हो गईं। जबकि तीन अन्य मुसाफिर बाल-बाल बच गए। लोगों ने आननफानन में घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


वहीं भरवारी कस्बे का सचिन श्रीवास्तव (24) पुत्र रोहित उर्फ पप्पू श्रीवास्तव विद्युत विभाग में प्राइवेट कर्मचारी था। बुधवार दोपहर वह मंझनपुर दफ्तर से घर लौट रहा था। रास्ते में कादीपुर गांव के समीप किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने सचिन को सड़क किनारे खून से लथपथ देखा तो जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद सचिन की सांस थम गईं। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। बताया जाता है कि सचिन की शादी फतेहपुर जिले में तय हुई थी। पिछले महीने सगाई हुई। इसके बाद 24 अप्रैल को विवाह होना था। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। हर कोई बहू के आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed