फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in aasrawal kala

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पिपरी के असरावल कला गांव में शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खेल रहे मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने असरावल कला-इलाहाबाद लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने भूमि का पट्टा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। अन्य हादसे में एक होमगार्ड जवान और बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इलाहाबाद के चांदपुर सलोरी निवासी जयप्रकाश की पत्नी सुनीता से पटती नहीं है। विवाद के चलते सुनीता कई महीनों से मायके असरावल कला में रह रही है। उसके साथ छह वर्षीय बेटा अनुज पाल भी रहता है। शुक्रवार सुबह अनुज घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान बालू लदे ट्रक ने उसको रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इसके बाद असरावल कला-इलाहाबाद लिंक मार्ग पर जाम कर दिया। हंगामे ही खबर मिलते ही पिपरी एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पर, लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोग पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ित को भूमि का पट्टा देने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


वहीं प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना स्थित बिहार बाजार का सुरेन्द्र बहादुर (35) होमगार्ड जवान था। इन दिनों बेल्हा के हथगवां थाने में उसकी तैनाती थी। गुरुवार रात हथगवां पुलिस ने नेशनल हाईवे पर उसकी ड्यूटी लगाई थी। साथ में हथगवां थाने के तिलहन पुरवा गांव का गार्ड शिवाकांत शुक्ला (40) भी था। सुबह छह बजे के करीब होमगार्डों को सूचना मिली कि कोखराज इलाके में गंगा नदी के पुल पर भूसे से लदी किसी गाड़ी में आग लग गई है। दोनों गार्ड बाइक से पुल के लिए रवाना हो गए। गंगा पुल पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और गार्ड गिर गए। इस दौरान पीछे से आई ट्रक ने सुरेन्द्र को कुचल दिया। उसकी जान चली गई। वहीं, शिवाकांत घायल हो गया।  जानकारी होने पर हथगवां पुलिस ने इमरजेंसी वाहन को कॉल कर घायल गार्ड को मृूरतगंज पीएचसी भेजवाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरायअकिल के सरैंचा निवासी दीनानाथ मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी सुमन देवी बेटा छोटू (08), रवी (06) तथा बेटी सविता (02) को लेकर साइकिल से हिसामबाद गांव निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहा था। रास्ते में मवई गांव के समीप सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर आगे बैठा छोटू पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौैत हो गई। जबकि साइकिल सवार दंपति व दो अन्य बच्चे चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची। चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed