फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 15 महिलाएं जख्मी

Thu, 07 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 07 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कड़ा क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव की 15 महिलाएं जख्मी हो गई। इनमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी महिलाएं एक परिचित की मौत पर गम में शरीक होने बसवारी गांव जा रही थी।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के बसवारी गांव के एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई थी। गम में शरीक होने के लिए कड़ा क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव के प्रधान की पत्नी फातिमा बीवी समेत 15 महिलाएं बसवारी गांव जा रही थी। ये महिलाएं जैसे ही गांव के बाहर निकली। तभी गिट्टी लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली जाती दिखी। महिलाओं ने ट्रैक्टर ट्राली रोकी और उसी में सवार हो गई। उधर, जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली 500 मीटर आगे बढ़ी। सड़क किनारे मोबाइल कंपनी का केबिल बिछाने के लिए खोदी गई नाली में पहिया चले जाने पलट गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार फातिमा बीवी (40) के साथ ही शबनम (35), सम्मू बीवी (40), कौसर जहां (42), शाहजहां बीवी (45), नूरजहां (35), हनीफा बीवी (45), सईदा बानो (42),  आदि महिलाएं जख्मी हो गई। दुर्घटना और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जुटे ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली में घायल होकर फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 8 महिलाओं की हालत गंभीर देख इन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed