{"_id":"db56002d839e000fe974d682851e7c7f","slug":"accident-hindi-news-267","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज गांव के समीप सोमवार की रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शाम वह देवी दर्शन करने के बाद गांव वालों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहा हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के चौहान का पुरवा मजरा कोरियों गांव का रहने वाला श्याम बाबू (40) सोमवार को गांव वालों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से देवी धाम कड़ा गया था। गंगा स्नान और देवी दर्शन के बाद शाम सभी घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अहमदगंज गांव के समीप बने ब्रेकर के पास शिवबाबू अचानक ट्राली से गिर पड़ा। जब तक वह चीखता पहिया की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी घर वालों के साथ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि हादसा एक इक्तफाकिया है। घटना की जांच पड़ताल और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।