{"_id":"c4dde518a2ba292998f4c013b8c8062b","slug":"accident-hindi-news-263","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी बचाने में पलटा विक्रम, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी बचाने में पलटा विक्रम, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
सैनी से सवारी भरकर अजुहा जा रहा एक विक्रम रविवार को डोरमा गांव के समीप मवेशी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को एसआरएन रेफर कर दिया है। सैनी चौराहे से एक विक्रम रविवार की दोपहर सवारी भरकर अजुहा जा रहा था। लगभग एक किलोमीटर जाने पर डोरमा गांव के समीप पहुंचते ही अचानक सामने एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया।
दुर्घटना में ओसा निवासी गीता पत्नी दीपक, मोलवीपुर निवासी राजकली पत्नी राजाराम, सूरजकली पत्नी बनवारी, खागा के अंबावां गांव निवासी अब्दुल पुत्र वाजिब, परास निवासी आजम पुत्र हफीक, निंदूरा निवासी रुद्रप्रसाद पुत्र गुरुप्रसाद को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद चीख पुकार पर दौड़े लोगों ने विक्रम के नीचे दबे लोगों को निकालकर इमरजेंसी वाहन से सिराथू सीएचसी भिजवाया। वहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल और जिला चिकित्सालय से एसआरएन भेज दिया।