फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Abdul Kavi will be brought to Kaushambi jail, police will search for rifle after taking him on remand

यूपी : कौशाम्बी कारागार लाया जाएगा अब्दुल कवि, रिमांड पर लेकर पुलिस खोजेगी रायफल

Mon, 10 Apr 2023 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 07:17 PM IST
सार

सीबीआई कोर्ट में माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के आत्मसर्मपण करने के बाद जिला पुलिस ने उस पर और शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। राजू पाल हत्याकांड के एक गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
Abdul Kavi will be brought to Kaushambi jail, police will search for rifle after taking him on remand
Kaushambi : अब्दुल कवि, माफिया अतीक का शूटर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीबीआई कोर्ट में माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के आत्मसर्मपण करने के बाद जिला पुलिस ने उस पर और शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। राजू पाल हत्याकांड के एक गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अब पुलिस उसे जिला कारागार लाने की तैयारी कर रही है। शूटर को रिमांड पर लेकर उस रायफल की तलाश की जाएगी, जिसका फरारी के दौरान उसने लाइसेंस हासिल किया था।

विज्ञापन

 

25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि ने पूर्ववर्ती सरकारों के संरक्षण का बखूबी फायदा उठाया। प्रयागराज में दर्ज मुकदमे के बावजूद अब्दुल कवि ने धूमनगंज थाने के विवेचकों को भी खूब गुमराह किया। चौथे विवेचक ने उसका नाम व गांव का पता खोजकर चार्जशीट दाखिल की। इस दौरान वर्ष 2006 में कवि ने सरायअकिल स्थित अपने घर के पता भखंदा से रायफल के लाइसेंस के लिए आवेदन किया। तत्कालीन थाना प्रभारी, सीओ, एएसपी व एसपी ने लाइसेंस में स्वीकृति प्रदान कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।

विज्ञापन

उधर, तहसील प्रशासन भी आंख बंद कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेज दिया। नतीजतन 28 अगस्त 2006 को कवि का लाइसेंस जारी हो गया। वर्ष 2009 तक उसने अपने लाइसेंस का बकायदा नवीनीकरण कराया और वर्ष 20015 में कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र अनुभाग में उसने लाइसेंस का यूनिक कोड भी हासिल कर लिया। इसके बाद से पुलिस व प्रशासन के अफसर शस्त्र आवेदन से लेकर नवीनीकरण कराए जाने तक का रिकार्ड खंगालने में परेशान हैं। इसके बाद भी ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा है। अब पुलिस अफसर अदालत से अनुमति मिलने के बाद कवि को जिला कारागार लाने की तैयारी कर रहे हैं। कोर्ट की अनुमति के बाद कवि को कस्टडी रिमांड में लेकर उसकी रायफल के बाबत भी पूछताछ की जाएगी।

कस्टडी में लेकर की जाएगी पूछताछ

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने कहा कि माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि ने वर्ष 2020 में राजूपाल हत्याकांड के गवाह चकपिन्हा गांव निवासी ओम प्रकाश पाल को मुकदमे में गवाही नहीं देने के लिए धमकी दी थी। ओम प्रकाश के इंकार करने पर उसने तमंचे से उस पर फायर कर जानलेवा हमला किया था। सरायअकिल कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। घटना में शामिल रहे अब्दुल कवि सरेंडर कर चुका है। जबकि, विवेचना के दौरान प्रकाश में आए उसके भाई अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शूटर का भाई वली फरार है। कवि को कौशाम्बी जेल लाने व कोर्ट की अनुमति से उसे कस्टडी में लेकर उसकी रायफल के बारे में पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed