{"_id":"5a33fda94f1c1bd1408bd114","slug":"aanganwadi-worker-get-notice-to-fire-from-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में चस्पा होने लगा सेवा समाप्ति का नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में चस्पा होने लगा सेवा समाप्ति का नोटिस
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार 54 दिन से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्करों की सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले सभी के घरों पर नोटिस चस्पा किया जा रहा है। महकमे के इस कदम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में अंदर ही अंदर खलबली मची है।
मानदेय बढ़ोतरी समेत अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 54 दिन से हड़ताल पर हैं। इस बीच इन लोगों ने पोषाहार वितरण तो किया ही नहीं, साथ ही पल्स पेालियो, मिशन इंद्रधनुष, वजन दिवस सरीखे राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी बहिष्कार कर दिया।
इस दौरान शासन-प्रशासन की ओर से इन्हें मनाने की कई कोशिश की गई पर, कार्यकर्ताओं ने आंदोलन वापस नहीं लिया। हड़ताल लंबी खिंचने के कारण धीरे-धीरे प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक-एक कर आंदोलन ठंडा पड़ गया। मौजूदा समय कौशाम्बी समेत बमुश्किल दस जिलों में ही आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
माहौल को भांपते हुए सरकार भी अड़ गई। पहले तो शासन ने इन सभी के मानदेय पर रोक लगाई और अब इनकी सेवा समाप्ति की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में समाज कल्याण आयुक्त की बैठक में मिले संकेत के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस दिशा में काम प्रारंभ कर दिया है। बृहस्पतिवार से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्करों के घर नोटिस चस्पा कराने के साथ ही जरिए रजिस्ट्री से इसकी सूचना भेजनी शुरू कर दी है। इसके चलते हड़ताली कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है।