{"_id":"6963ef01d49339c04a096da4","slug":"a-young-woman-was-found-hanging-under-suspicious-circumstances-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134871-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली युवती
Mon, 12 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम बभनपुरवा में रविवार को एक 19 वर्षीय युवती प्रीति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतिका के पिता बैरागी अपनी पत्नी के साथ पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्रीति गांव में अपनी दादी के साथ रहती थी। रविवार दोपहर दादी काम से खेत की ओर चली गई थीं। शाम करीब पांच बजे जब दादी वापस घर लौटीं तो उन्होंने कमरे के अंदर प्रीति को फंदे से लटका देखा।
इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।