फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A survey was conducted, yet Tirahar did not get roadways bus service

Kaushambi News: सर्वे हुआ, फिर भी तिरहार को नहीं मिली रोडवेज बस सेवा

Sun, 15 Mar 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 15 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A survey was conducted, yet Tirahar did not get roadways bus service
सरसवां ब्लॉक के तिरहार इलाके में पक्की सड़क होने के बावजूद अब तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। परिवहन सुविधा न मिलने से छात्र, किसान, व्यापारी व अन्य यात्रियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

भगत का पुरा चौराहे से रायपुर, पोतनिहा का पूरा, हटवा अब्बासपुर, भारतपुर, भवनसुरी, रानीपुर और डूंडी समेत कई गांवों तक पक्की सड़क बनी हुई है, लेकिन परिवहन निगम की बसें इस मार्ग पर नहीं चल रहीं। छात्रों का कहना है कि निजी वाहनों का किराया अधिक होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने मार्ग की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी। कमल शर्मा, राम अवतार, बृजलाल, समरपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंझनपुर बस डिपो इंचार्ज ने आख्या में सड़क को बदहाल बताया था। जबकि, ग्रामीणों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सड़क पूरी तरह दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

: सरसंवा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों को परिवहन निगम की बस सुविधा से जोड़ने के लिए रूट सर्वे का पत्र मिला था। सर्वे के दौरान बरसात होने के कारण मार्ग को उस समय उपयुक्त नहीं पाया गया था। अब मार्ग की स्थिति सामान्य है और अप्रैल माह से रायपुर गांव से परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कराने की योजना है। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed