फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A copycat was caught on the last day, 2834 left the exam

आखिरी दिन पकड़ा गया एक नकलची, 2834 ने छोड़ दी परीक्षा

Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
A copycat was caught on the last day, 2834 left the exam
ओसा स्थित देव शरण इंटर कालेज में परीक्षा का जायजा लेते सदर एसडीएम - फोटो : KAUSHAMBI
बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन एक नकलची छात्र पकड़ा गया। वहीं, दूसरी तरफ छात्रों के परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी रहा। सकुशल परीक्षा संपन्न होने पर प्रशासनिक अमला राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा के लिए हाईस्कूल गणित में 16,985 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14,405 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2580 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं, तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज कनैली का निरीक्षण करने पहुंचे डायट प्राचार्य अनिल कुमार को हाईस्कूल का एक छात्र नकल करते मिला। डायट प्राचार्य ने नकलची छात्र को रस्टीकेट कर दिया है। पहली पाली में ही इंटरमीडिएट व्यावसायिक परीक्षा में 218 छात्र पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से 211 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 2807 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2560 ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 217 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। मंगलवार को दोनों पॉलियों में हुई परीक्षा में 20,010 पंजीकृत परीक्षार्थियों को शामिल होना था, इनमें से 17176 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी है, जबकि 2834 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed