फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिजली के लिए कालोनीवासियों का प्रदर्शन

बिजली के लिए कालोनीवासियों का प्रदर्शन

Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पखवारेभर से बिजली, पानी को तरस रहे कांशीराम कालोनी के रहने वालों ने दूसरे दिन शनिवार को भी प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। करीब घंटेभर तक प्रदर्शन करने वाले कलेक्ट्रेट से तभी हटे, जब कालोनी की बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

बता दें कि बिजली का बिल बकाया होने के कारण 15 दिन पहले कांशीराम कालोनी समदा की विभाग ने बत्ती गुल कर दी गई थी। बिजली आपूर्ति ठप होने से कालोनी में रहने वाले तकरीबन 500 परिवार पेयजल के लिए तरसने लगे। कालोनी में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद, केशव कुशवाहा, सावित्री देवी, रामा देवी, सागर, खुशनुमा, मोहिनी, लक्ष्मी देवी, अशोक कुमार, सन्नो बीवी, मोहम्मद अजमल, पन्नालाल, बबलू, संजय कुमार, मूलचंद्र, सुरेश कुमार, महेश कुमार, शिवप्रसाद आदि ने बताया कि कालोनी के 5 में 4 हैंडपंप खराब हैं। एक हैंडपंप से पानी भरने के लिए घंटों लाइन लगाना पड़ता है। पानी की इस समस्या से जूझ रहे लोगों का शुक्रवार रात धैर्य जवाब दे गया। इन्होंन रात में ही डीएम आवास का घेराव किया था। एडीएम और एसडीएम ने सुबह पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। जब शनिवार सुबह बिजली, पानी नहीं मिला, तो कलेक्ट्रेट में हंगामा काटा। नारेबाजी करते हुए लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इनके साथ कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र गौतम भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed