फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सफेदपोश की नजदीकी से बैकफुट पर पुलिस

सफेदपोश की नजदीकी से बैकफुट पर पुलिस

Thu, 07 Nov 2013 05:39 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Thu, 07 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय चौराहे पर 31 अक्तूबर को सरेराह हुए गुलाम सरवर की हत्या के आरोपियों को दबोचने में सैनी पुलिस अब तक कामयाब नहीं हो सकी है। हालांकि घटना के दूसरे दिन से ही पुलिस इस केस के खुलासे के करीब पहुंचने का दावा करने लगी थी। चर्चा है कि एक सफेदपोश की नजदीकी के कारण पुलिस बैकफुट पर है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर की शाम सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय चौराहे पर परास गांव के गुलाम सरवर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त रिजवान को लूटकर भागे बाइक सवार बदमाशों का पीछा करके उनसे भिड़ गया था। सरेराह लूट और हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सैनी कोतवाली के सामने चक्का जाम कर दिया था। तब पुलिस ने 24 घंटे में कातिलों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। तहकीकात में जुटी सैनी पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला था। पुलिस ने इसकी काल डिटेल जुटाई तो उसकी शक की सूई सिराथू कस्बे में बाहर से आकर बसे दो शातिर बदमाशों पर टिकी। काल डिटेल से सामने आया कि घटना वाले दिन बदमाशों ने क्षेत्र के एक खद्दरधारी से नौ बार बात की थी। इतना ही नहीं इस नंबर से स्थानीय कुछ और सफेदपोशों के लगातार बातें होते रहने का भी खुलासा हुआ। इधर, इतना सब उजागर होने के बाद भी पुलिस अब तक इन शातिर बदमाशों की धरपकड़ नहीं कर सकी है। कोतवाली पुलिस सफेदपोशों से भी पूछताछ करने में कतरा रही है। पुलिस सिर्फ दबिश देने में जुटी है। सोमवार की रात भी पुलिस की एक टीम ने लखनऊ में भी दबिश दी। हालांकि वह खाली हाथ लौट आई। एसओ शैल कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी का लगातार प्रयास चल रहा है। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed