फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डॉक्टरों, तीमारदारों में मारपीट, एसआरएन में इलाज ठप

डॉक्टरों, तीमारदारों में मारपीट, एसआरएन में इलाज ठप

Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सर्पदंश के शिकार दस वर्षीय अमय की बुधवार को स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दारागंज निवासी विकास केलकर के बेटे अमय की की मौत से नाराज परिजनों ने इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया और बवाल कर दिया। हंगामे के दौरान बच्चे के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पांच डॉक्टर समेत कई लोग घायल हो गए। मारपीट से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा किया और ड्यूटी से बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। ओपीडी, इमरजेंसी में इलाज ठप कर दिया। मारपीट करने वाले परिजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों ने अस्पताल में इलाज को पहुंचे सभी मरीजों, उनके तीमारदारों को बाहर कर दिया। अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर के सभी मेडिकल स्टोर भी बंद करा दिए। नए मरीजों की भर्ती रोक दी गई। नतीजा रहा कि प्रतापगढ़, कौशांबी समेत दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मारपीट करने वाले बच्चे के परिजनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed