फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दिल्ली में मिला लापता किशोर

दिल्ली में मिला लापता किशोर

Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल (कौशाम्बी)। क्षेत्र के इमलीगांव से 15 दिन पहले संदिग्ध दशा में लापता हुआ किशोर दिल्ली में मिला है। रेलवे स्टेशन पर उसे रोते देख पुलिस ने पूछताछ की। फिर सरायअकिल पुलिस के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के साथ दिल्ली गए परिजन किशोर को घर ले आए। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने के कारण किशोर कुछ बता नहीं पा रहा है। उसकी हालत देख घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमलीगांव निवासी ललित कुमार मिश्र का बेटा प्रशांत उर्फ रतन कुमार (12) आठ सितंबर की शाम अचानक लापता हो गया था। घर से खेलने के लिए निकले किशोर के देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। दो दिनों तक खोजबीन के बाद परिजनों ने सरायअकिल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह लड़का 20 सितंबर की रात करीब आठ बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैठकर रो रहा था। बच्चे को अकेले स्टेशन पर रोते देख जीआरपी ने पूछताछ की। नाम-पता की जानकारी होने पर जीआरपी दिल्ली ने सरायअकिल थाने को अवगत कराया। सूचना पर घरवाले भी सरायअकिल पुलिस के साथ दिल्ली गए और बच्चे को लेकर घर आए। पिता ललित कुमार ने बताया कि बेेटे की तबीयत खराब है। हालत ऐसी है कि वह कुछ बता नहीं पा रहा है। तबीयत में सुधार आने पर ही पता चलेगा कि आखिर वह दिल्ली कैसे और किन लोगों के साथ गया था। एसओ अब्दुल हलीम का कहना है कि पूछताछ होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed