फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरसवां प्रमुख के खिलाफ औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव

सरसवां प्रमुख के खिलाफ औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 15 Feb 2019 05:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
सरसवां प्रमुख के खिलाफ औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव
सरसवां प्रमुख के खिलाफ औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

24 दिसंबर को वार्ड 67 की बीडीसी नेहा सिंह की अगुवाई में 46 सदस्यों ने जताया था अविश्वास
निर्धारित समयावधि तक नहीं पहुंचे एक भी सदस्य, कोरम के अभाव में रद हुई बैठक,ब्लॉक प्रमुख समर्थकों में जश्भनन का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। ब्लॉक प्रमुख सरसवां विद्या देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को औंधे मुंह गिर गया। निर्धारित समयावधि के भीतर एक भी सदस्य नहीं पहुंचे। नतीजतन कोरम के अभाव में सदन की बैठक नहीं हो सकी। इससे विपक्षियों में मायूसी तो ब्लॉक प्रमुख समर्थक जशभन में डूबे नजर आए।

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही सरसवां ब्लॉक प्रमुख विद्या देवी के खिलाफ घेराबंदी शुरू हो गई थी। पर, प्रमुख की मजबूत किलेबंदी के चलते विपक्षी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। तमाम कवायद के बाद आखिरकार वार्ड नं.67 की बीडीसी नेहा सिंह की अगुवाई में 46 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 24 दिसंबर को डीएम के समक्ष हलफनामा प्रस्तुत कर अविश्वास जताया था। हलफनामे का परीक्षण कराने के बाद डीएम मनीषकुमार वर्मा ने दो फरवरी को अविश्वास पर चर्चा के लिए शुक्रवार का दिन मुकर्रर किया। प्रशासन की ओर से नामित एसडीएम सदर सतीशचंद्र सुबह नौ बजे सरसवां ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदन की कार्यवाही का इंतजार शुरू हुआ। दो घंटे की प्रतीक्षा के बावजूद 11.10 तक किसी भी खेमे का कोई सदस्य नहीं आया तो एसडीएम ने कोरम के अभाव में बैठक निरस्त कर दी। इसी के साथ ही ब्लॉक प्रमुख समर्थक खुशी से उछल पड़े। अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरने पर प्रमुख प्रतिनिध अकबर सिंह, प्रभंजय सिंह, गब्बर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भोला सरोज, पवन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जीत का जशभन मनाया।
विज्ञापन

फोटो नं-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed