{"_id":"5bd4b8b0bdec22698f4cb752","slug":"91540667568-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का प्रयास, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार का प्रयास, विरोध पर पीटा
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। सैनी कोतवाली के एक गांव में दबंगों ने एक दलित किशोरी से हैवानियत की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी व उसके मां-बाप को पीट दिया। तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
सैनी इलाके के एक गांव की एक दलित किशोरी शनिवार की दोपहर खेत की ओर जा रही थी। सुनसान रास्ते में गांव के तीन युवकों ने उसे पकडकर दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने किशोरी को पीट दिया। दरिंदाें के चंगुल से छूटी किशोरी ने परिजनाें को आप बीती सुनाई तो वह बेटी को लेकर युवकों के घर उलाहना देने गए। आरोप है कि इस दौरान दादागीरी दिखाते हुए आरोपी रजय भान, उदय भान और बच्चा ने किशोरी के माता-पिता को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पीड़ित कुनबे ने सैनी कोतवाली में तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। दलित उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी घर छोड़ फरार हो गए है।