फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फर्जी मार्कशीट से पुलिस में भर्ती 32 रंगरूटों का चयन रद्द, केस

फर्जी मार्कशीट से पुलिस में भर्ती 32 रंगरूटों का चयन रद्द, केस

Tue, 31 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट से पुलिस में भर्ती 32 रंगरूटों का चयन रद्द, केस
मंझनपुर। पुलिस भर्ती 2015 के तहत चयनित कौशाम्बी जिले के 32 रंगरूट जालसाज निकले। इनकी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं जांच में फर्जी निकलीं। असलियत सामने आने पर बोर्ड ने इन सभी का चयन रद्द कर दिया है। सोमवार को एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी ने सदर कोतवाली में सभी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज करा दिया। ये रंगरूट वर्तमान में झांसी, कानपुर नगर व औरैया में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में फजीवाड़े का खुलासा होने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


2015 पुलिस भर्ती के तहत जिले के 251 रंगरूटों का चयन हुआ था। भर्ती बोर्ड ने चयनित रंगरूटों को अलग-अलग जनपदों में ट्रेनिंग के लिए भेजने के साथ ही उनके शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन कराना प्रारंभ किया। इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में जिले के 32 रंगरूटों की मध्य प्रदेश बोर्ड से जारी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट लगा रखी थी, जबकि इस नाम का कोई बोर्ड ही नहीं है। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर भर्ती बोर्ड ने सभी जालसाजों का चयन रद्द करने के साथ ही एफआईआर के लिए एसपी कौशाम्बी को पत्र लिख दिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने सीओ सिटी को फर्जीवाड़ा करने वाले रंगरूटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। सीओ सिटी एसएन पाठक की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन



फर्जी मार्कशीट लगाने वालों में कौशाम्बी जिले के रोहित कुमार पुत्र बादाम सिंह, अबिल कुमार पुत्र हरिलाल, अंकुल कुमार पुत्र शिवबरन सिंह, बब्लू सिंह पुत्र करन सिंह, तारा सिंह पुत्र लालजी यादव, विनय प्रकाश पुत्र रामसरन यादव, अनीस सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह, राधेश्याम पुत्र परशुराम, कौशल प्रसाद पुत्र शिवबहादुर, अनिल सिंह पुत्र दशरथ सिंह, कृष्णचंद्र पाल पुत्र तुलसीराम पाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव पुत्र हीरालाल सिंह यादव, अनूप कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामचंद्र, रामानंद सिंह पुत्र भगौती सिंह, विजय सिंह पुत्र पति सिंह, शिवलाल पुत्र जगन्नाथ, मदनलाल पुत्र सरजू पाल, गजेंद्र सिंह पुत्र बड़ेलाल, मनोज कुमार पुत्र लक्ष्मणलाल, भारत सिंह यादव पुत्र तीरथ सिंह, सुनील कुमार पाल पुत्र लालबहादुर पाल समेत 23 रंगरूट झांसी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। जबकि प्रहलाद कुमार पुत्र श्यामलाल, अजय कुमार पुत्र इंद्रजीत, राजेश कुमार गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता, सोनेलाल पुत्र फकीरे लाल, जय सिंह पुत्र रामचंद्र समेत पांच रंगरूट कानपुर नगर, राम विलास पुत्र दिनई लाल कानपुर देहात मो. यासीन पुत्र मो. हारून औरैया जिले में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसके अलावा जालसाजी में शामिल रितेश कुमार पुत्र राम प्रकाश, रजनीश कुमार पुत्रराम बिहार को कतिपय कारणों से फिलहाल ट्रेनिंग में नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो और रंगरूटों की नौकरी पर लटकी तलवार
पुलिस भर्ती बोर्ड ने चयनित सभी 251 रंगरूटों के चरित्र और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कौशाम्बी पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी थी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इनमें से 214 रंगरूटों का वेरीफिकेशन कर भर्ती बोर्ड को भेज दिया गया, जबकि 37 अभी लंबित हैं। इनमें से दो रंगरूटो पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के कारण चरित्र का सत्यापन नहीं हो सका है। डीएम कार्यालय में पत्रावली अभी भी लंबित है। माना जा रहा है कि इनकी भी नौकरी पर तलवार लटकी है। वहीं एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि जिले के 32 रंगरूटों की मार्कशीट फर्जी निकली है। इनके खिलाफ सीओ सिटी की तहरीर पर नगर कोतवाली में जालसाजी का मुकदमा दर्ज करा दिया ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed