फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एक ही दिन में डेढ़ हजार वादों का निस्तारण

एक ही दिन में डेढ़ हजार वादों का निस्तारण

Sun, 09 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एक ही दिन में डेढ़ हजार वादों का निस्तारण
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुरुआत जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार ने द्वीप जलाकर किया। विभिन्न अदालतों में करीब 1515 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश ने मोटर दुर्घटना से संबंधित पांच वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में करीब 10 लाख 95 हजार दिलाया। जनपद न्यायाधीश प्रथम सीताराम वर्मा द्वारा सिविल प्रकीर्ण से संबंधित तीन वाद व मोटर दुर्घटना से संबंधित एक वाद का निस्तारण करते हुए डेढ़ लाख प्रतिकर दिलाया। जनपद न्यायाधीश तृतीय दिनेश पाल यादव ने सिविल से संबंधित दो वाद निस्तारित किए। जनपद न्यायधीश चतुर्थ कमलेश पाठक की अदालत में 105 एफआर का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम राजीव रंजन की अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित दो वाद का निस्तारण कर सात लाख 10 हजार प्रतिकर के रूप में दिलाया।
विज्ञापन


अपर जनपद न्यायाधीश त्वरित द्वितीय अरविंद मिश्र ने पांच वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय इफ्तेखार अहमद ने 16 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र ने फौजदारी के 527 वादों का निस्तारण कर 51 हजार 800 अर्थदंड के रूप में वसूला। इसके अलावा उन्होंने उत्तराधिकार वाद के चार मामलों का निस्तारण कर करीब 13 लाख 90 हजार 447 रुपये का प्रमाणपत्र जारी किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रुति वर्मा ने फौजदारी के पचास वादों का निस्तारण कर 6470 रुपये अर्थदंड वसूला। इसके अलावा जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में तकरीबन 408 वादों का निस्तारण किया गया और बैंक ऋण वसूली वादों से संबंधित जनपद के सभी बैंकों के द्वारा 379 वाद निस्तारित कर एक करोड़ 39 लाख 81 हजार 862 जमा कराया गया। लोक अदालत के अंत में पूर्णकालिक सचिव कुलदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय मिलने पर वादकारी खुशी-खुशी घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed