फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   8 MVA transformer substation Manauri bad

मनौरी उपकेंद्र में 8 एमवीए के ट्रांसफार्मर खराब

Mon, 29 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Mon, 29 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
मनौरी उपकेंद्र में असरावल फीडर को सप्लाई को लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से मनकापुर, मीरपुर, तेवारा समेत दर्जनभर गांवाें की बत्ती तीन दिन से गुल है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। ढिबरी के सहारे लोग घरेलू कामकाज निपटाने को मजबूर हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। अवर अभियंता का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आई खराबी ठीक कराई जा रही है। मंगलवार की सुबह तक सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


चायल तहसील के जनका, मीरपुर, तेवारा, मेड़वारा, कसेंदा, अकबरपुर, बेगमपुर, हरिरामपुर, पावन आदि गांवों में मनौरी उपकेंद्र से बिजली सप्लाई दी जाती है। उपकेंद्र में लगे 8 एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से दर्जनभर गांवों की आपूर्ति शनिवार से ठप है। जनका गांव के  धर्म सिंह, शिवराम, लाईक अहमद, नेपाल सिंह, अशोक कुमार, दिरगज सिंह, रमेश कुमार आदि ने बताया कि सोमवार को इसकी शिकायत एसडीओ के साथ चायल एसडीएम से भी की है। इसके बाद भी अब तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी है। मामले में मनौरी उपकेंद्र के अवर अभियंता अशोक आर्या ने बताया कि उपकेंद्र में बिजली सप्लाई के लिए लगा आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इसी कारण से बिजली आपूर्ति बाधित है। ट्रांसफार्मर की खराबी को ठीक कराया जा रहा है। जल्द की गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed