फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   75 shops might sponsor Nagar Panchayat

सिराथू कस्बे में नगर पंचायत बनवाएगी 75 दुकानें

Fri, 26 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 26 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। नगर पंचायत सिराथू अपनी कब्जा की गई जमीन को खाली कराना शुरू कर दिया है। अतिक्रमणमुक्त कराई गई जमीनों में नगर पंचायत के अफसरों ने 75 दुकानाेें के निर्माण की कार्ययोजना बनाई है। साथ ही अफसर डाक बंगले के सामने भी दुकान बनवाने की तैयारी में है। दुकानों के निर्माण को पंचायत सदस्यों के साथ बैठक करके मंजूरी भी हासिल कर ली गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने कस्बे में खाली पड़ी सड़क किनारे बेशकीमती भूमि पर दुकानेें बनवाए जाने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। बता दें कि कस्बे के सैनी रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने से स्टेशन जाने वाले मार्ग के समीप नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर स्थानीय लोगोें ने अतिक्रमण करके छोटी-छोटी दुकानेें खोल रखी है। इसी तरह पूर्व तहसील कार्यालय के सामने अधिवक्ताओें के बैठने के लिए बारादरी भी बनी है। नए भवन में तहसील स्थानांतरित होने के बाद यह बारादरी भी बेकार पड़ी है। चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव ने बताया कि सैनी रोड पर कमला के घर के पास से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग तक तकरीबन 50 नई दुकानोें का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह मंझनपुर रोड पर डाक बंगले के बाहरी हिस्से की दीवार तोड़कर वहां करीब 25 दुकानें बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, दुकानों के निर्माण के लिए नगर पंचायत के पंचायत की कब्जा की गई जमीन को खाली कराना शुरू कर दिया है। ईओ लालचंद्र के मुताबिक दुकान बनाए जाने का प्रस्ताव सदन की बैठक में सर्व सम्मति से पास हो चुका है। नगर के सभी सभासद नई दुकान  बनाए जाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत प्रशासन ने भले ही सड़क किनारे अतिक्रमण का शिकार हुई भूमि को खाली कराकर उस पर नई दुकानें बनवाने की कार्ययोजना बनाई है। पर, बारादरी को दुकान बनाना उसके लिए आसान नहीं होगा। कारण नई बिल्डिंग में तहसील स्थानांतरित होने के बाद भी बारादरी पर अधिवक्ताओें का कब्जा है और वे आसानी से अपना कब्जा हटाने को शायद ही राजी हों। हालांकि नगर पंचायत के ईओ लालचंद्र मौर्य का कहना है कि नगर पंचायत की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के  लिए प्रशासन के साथ मिलकर खाका तैयार हो चुका है। बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed