फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बीएसए कार्यालय के सामने से हटेगा गंदगी का दाग

बीएसए कार्यालय के सामने से हटेगा गंदगी का दाग

Thu, 14 Feb 2019 07:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के सामने से हटेगा गंदगी का दाग
बीएसए कार्यालय के सामने से हटेगा गंदगी का दाग
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम व ईओ मंझनपुर ने की जमीन की जांच
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के सामने खाली पड़ी जमीन से अब गंदगी हटने के साथ ही उसका सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम सदर व ईओ मंझनपुर ने जमीन की हकीकत देखी।
डायट मैदान परिसर में बीएसए का कार्यालय है। कार्यालय के सामने तरफ ग्राम समाज की खाली जमीन पड़ी है। जमीन के बगल में सरकारी नाली है लेकिन वह क्षतिग्रस्त है। इससे बगल में बसी बस्ती का गंदा पानी परिसर में भरता है। इतना ही नहीं जल भराव होने से परिसर की स्थित तलाब सरीखे हो गई है। जिसमें खरपतवार उगे हैं। इस जमीन के सौन्दर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पहल की है। डीएम के निर्देश के बाद गुरुवार को एसडीएम सदर सतीश चंद्र, चेयरमैन महताब आलम व अधिशाषी अधिकारी ने जमीन की हकीकत देखी। अफसरों के निर्देश के बाद गुरुवार से सफाई कर्मियों की फौज लगाकर परिसर की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। एसडीएम ने बताया परिसर साफ होने के बाद प्रस्ताव तैयार कराकर सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया
- एसपी के आदेश बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने के बाद घर से निकाल दिया। मामले में एसपी के आदेश के बाद पति समेत आधा दर्जन ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गौसपुर टिकरी गांव निवासी सरिता पुत्री लालता का कहना है कि उसकी शादी सैनी कोतवाली के भैरवपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज लाने के लिए सरिता को प्रताड़ित करने लगे। सरिता को अक्सर ससुराल में ताने दिया जाने लगे। सरिता ने मामले की जानकारी मायके वालों से की। मायके वालों ने बिरादरी के लोगों से बात कर सुलह का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पिछले दिनों ससुराल वालों ने मारपीट कर ससुरालियों को घर से निकाल दिया। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सरिता के पति दिनेश, ससुर देवनाथ, सास केवला, नंद निशा व गुड़िया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed